महिला के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब जब्त

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने ग्राम सुखापाली में एक महिला के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सागरपाली-सुखापाली मार्ग पर बबूल के पेड़ के नीचे एक महिला अवैध रूप से महुआ शराब रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्राम सुखापाली निवासी सादमोती खटकर (55) के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 800 रुपए बताई गई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

इन्हें भी पढ़े