‘आशीर्वाद का दीया’ रील प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सभी विकासखंड के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा
उत्तर बस्तर कांकेर 14 सितम्बर 2026/जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष’ तथा ‘विकसित भारत 2047’ की थीम के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कांकेर जिले के सभी विकासखंडों के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कांकेर की संस्कृति, परंपरा, लोकजीवन और पहचान को रील के माध्यम से रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करना होगा। रील मौलिक (व्तपहपदंस) होनी चाहिए तथा इसकी अवधि 30 सेकंड से 1 मिनट तक निर्धारित की गई है। प्रतिभागी रील हिंदी, छत्तीसगढ़ी अथवा स्थानीय बोली में बना सकते हैं। रील में फोटो, वीडियो, संगीत और टेक्स्ट का रचनात्मक उपयोग कर करते हैं। प्रतियोगिता के तहत रील को प्रतिभागी के इंस्टाग्राम, फेसबुक अथवा यू-टूब सोशल मीडिया अकाउंट पर सार्वजनिक रूप से पोस्ट करना अनिवार्य होगा। रील में अश्लील, आपत्तिजनक, राजनीतिक अथवा धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली सामग्री शामिल नहीं होनी चाहिए।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1,500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा नक्सल उन्मूलन से प्रभावित क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों पर आधारित उत्कृष्ट रील के लिए विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतिभागियों को अपनी रील 17 सितंबर 2026 तक तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर ‘हमारा कांकेर विकास की ओर’ की भावना को रचनात्मक माध्यम से सामने लाने की अपील की है।
