मुर्गा दुकान की आड़ में बिक रही थी अंग्रेजी शराब, 43 पव्वे जब्त

महासमुंद। सांकरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मुर्गा दुकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने दुकान से 8 पीएम व्हिस्की के 43 पव्वे और एक मोबाइल जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार गबौद निवासी चिंतामणि साहू (35) के कब्जे से 43 नग 8 पीएम व्हिस्की बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 8,600 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।