द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

बालोद, 13 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शिक्षा सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर द्वितीय काउंसलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि प्रदर्शित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक काउंसलिंग सूची में दर्शित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में आयोजित की जाएगी। उन्होंने पात्र छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा है।

इन्हें भी पढ़े