स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन का अंतिम अभ्यास संपन्न
कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
बालोद, 13 अगस्त 2026/जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न किया गया। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा एवं नूतन कंवर, एडीशनल एसपी चन्द्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं आशीष पेंद्रो सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
