14 अगस्त को जिला मुख्यालय में आयोजित होगी स्वतंत्रता दौड़

पुलिस परेड ग्राउंड से शुरू होकर करीब एक किलोमीटर की होगी स्वतंत्रता दौड़
गरियाबंद 13 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एकता, भाईचारे की भावना और देशप्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 14 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जायेगा।
खेल अधिकारी गौतम चंद ठाकुर ने बताया कि स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त 2026 को प्रातः 7ः30 बजे आयोजित की जाएगी। यह स्वतंत्रता दौड़ पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर मेन रोड (देवभोग रोड) तरफ सर्किट हाउस होते हुए लगभग 1 किमी तक आगे जाकर वापस पुलिस परेड ग्राउंड में समाप्त होगी। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, जिला अधिकारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, खेल समूह के पदाधिकारी, खिलाड़ीगण आदि शामिल होंगे।

इन्हें भी पढ़े