विवाद रोकने की कोशिश करने पर युवक से मारपीट

महासमुंद। बसना पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अजय नेताम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह शिवा मुन्ना के साथ अपने मामा के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घुंघरू, सचिन और बनीकेत गांव के एक युवक उजबती के साथ विवाद कर रहे थे।
बताया गया कि शिवा मुन्ना ने तीनों से विवाद का कारण पूछा और झगड़ा नहीं करने की बात कही। इससे नाराज होकर आरोपियों ने शिवा मुन्ना के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की। मामले की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े