चातुरीनंद के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर तुमगांव चौक में जोरदार स्वागत
सरायपाली विधायक के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया अभिनंदन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
महासमुंद। सरायपाली विधायक एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चातुरीनंद के प्रथम नगर आगमन पर तुमगांव चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत-अभिनंदन किया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस मानिक साहू ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि चातुरीनंद को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से अनुसूचित जाति समाज की आवाज को मजबूती मिलने के साथ कांग्रेस संगठन को भी नई ऊर्जा मिलेगी।
कार्यकर्ताओं ने चातुरीनंद के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने को संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति समाज के हितों और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही।
इस अवसर पर राजेश चंद्राकर, थानु साहू, केशव चौधरी, नवदीप चंद्राकर, दिलीप जैन, प्रभा जैन, राधा साहू, रोहित साहू, गजेंद्र साहू, गौतम सिन्हा, डिगेश्वर सत्यम, योगेश यादव, शुभम, चैनसिंग परमार, वेद प्रकाश साहू, तेथीस चेलक और मनोज ढीढी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
