कटेकल्याण, कुआकोंडा, दन्तेवाड़ा में होगा रोजगार मेला का आयोजन
दंतेवाड़ा, 20 जुलाई 2026। कार्यालय जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र से जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिये सुनहरा अवसर सिक्यूरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों पर कौशल प्रशिक्षण उपरांत आयोजित किये जाने के संबंध में केपस्टोन सर्विस लिमिटेड हैदराबाद एवं रायपुर के द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड 190, सिक्योरिटी सुपरवाइजर 20, फिल्ड आफिसर 06, हाउस किपिंग 60 पद रिक्तियों की प्राप्त हुई है। जिसमें विकासखण्ड स्तर पर जनपद कार्यालय कटेकल्याण 27 जुलाई, जनपद कार्यालय कुआकोंडा 28 जुलाई, तथा 29 जुलाई को जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा में रोजगार मेला का आयोजन प्रातः 10ः30 बजे से शाम 03 बजे तक किया जा रहा है। इच्छुक आवेदक, आवेदिका निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, एक-सेट छायाप्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड अनिवार्य, दो पासपोर्ट साईज फोटो सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।
