कैच-द-रेन अभियान 2026 के तहत चलाई जाएगी जनजागरूकता

दंतेवाड़ा, 20 जुलाई 2026। भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्जीवन विभाग एवं विभागीय निर्देशों के परिपालन में ’’कैच-द-रेन अभियान 2026’’ हेतु जन-जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा इस संबंध में अपील की गई है कि, कैच-द-रेन अभियान 2026 के तहत भवनों में रूफटॉप रैनवॉटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना, उपयुक्त स्थलों पर रिचार्ज पीट एवं रिचार्ज सॉफ्ट का निर्माण, बंद, निष्क्रिय बोरवेलों का पुनरूद्धार, भूजल पुनर्भरण करने के साथ-साथ तालाबों, झीलों एवं पारम्परिक जले संरचनाओं तथा जल निकायों, नालियों में कचरा न फेका जाए। रिचार्ज जोन एवं कैचमेंट क्षेत्रों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण एवं पूर्व से रोपित पौधों का रख-रखाव भी कैच-द-रेन अभियान के अंतर्गत किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े