आईटीआई अकलतरा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन
जांजगीर-चांपा 20 जुलाई 2026। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ.ग. में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए विभिन्न व्यवसाय कोपा, विद्युत कार, मैकेनिक डीजल, फिटर एवं वेल्डर में प्रवेश हेतु पंजीयन 24 जुलाई 2026 तक तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट https://cgiti.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा में कोपा में 08, विद्युतकार में 07. मैकेनिक डीजल में 14, फिटर में 10 एव वेल्डर में 29 रिक्त सीटो की जानकारी उपलब्ध है।
