आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
उत्तर बस्तर कांकेर, 01 जुलाई 2026/ कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए सरार (तालाब) में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में मृतक के आश्रित के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। सरोना तहसील के ग्राम कन्हनपुरी निवासी 45 वर्षीय दिलीप सलाम की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती पुष्पा सलाम के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।
