प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली धरमदास की जिंदगी

भोईनाभाटा के हितग्राही को मिला पक्का आशियाना, हितग्राही ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
बेमेतरा 01 जुलाई 2026/- अपना पक्का घर हर परिवार का सपना होता है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सपना अक्सर अधूरा रह जाता है। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ऐसे ही जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार कर रही है। जिले के ग्राम भोईनाभाटा निवासी हितग्राही धरमदास की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है, जिनके जीवन में इस योजना ने खुशियों की नई रोशनी भर दी है।
धरमदास ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में छत टपकती थी, दीवारों में सीलन आ जाती थी और तेज हवा या बारिश के समय पूरे परिवार को सुरक्षा की चिंता बनी रहती थी। सीमित आय के कारण स्वयं के संसाधनों से पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत धरमदास का चयन होने पर उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत हुई। आवास निर्माण के दौरान उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 90 दिवस का रोजगार भी उपलब्ध कराया गया, जिससे निर्माण कार्य में आर्थिक सहयोग मिला और परिवार की आय में भी वृद्धि हुई।
शासन की सहायता और प्रशासन के मार्गदर्शन से आज धरमदास का पक्का एवं सुरक्षित मकान तैयार हो चुका है। अब उनका परिवार सम्मान पूर्वक अपने नए घर में रह रहा है। बरसात, गर्मी और ठंड की चिंता समाप्त हो गई है तथा बच्चों को भी सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिला है। अपने घर का सपना पूरा होने से पूरे परिवार के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई देती है।
धरमदास ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को नई पहचान और सम्मान दिया है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल ने उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी। उन्होंने कहा कि यदि यह योजना नहीं होती तो शायद पक्का घर बनाना उनके लिए वर्षों तक संभव नहीं हो पाता।
जिला प्रशासन द्वारा पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले के अनेक जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो रहे हैं। यह योजना केवल पक्का मकान ही नहीं दे रही, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी प्रदान कर रही है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.