जमीन विवाद में दुकानदार को जान से मारने की धमकी
गाली-गलौज और धमकी देने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरेनडीह में जमीन विवाद को लेकर एक दुकानदार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को झगरेनडीह निवासी हरिचरण प्रधान (58) ने बताया कि 26 मई की शाम करीब 4.30 बजे वह अपनी किराना दुकान में बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी अनिमेष प्रधान वहां पहुंचा। दोनों के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। आरोप है कि अनिमेष प्रधान ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर सांकरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
