साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी

खरीदारी करने गया युवक लौटा तो गायब मिली मोटरसाइकिल
महासमुंद। जमदरहा के साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को जमदरहा निवासी हरिराम बरिहा (40) ने बताया कि वह 19 मई की शाम करीब 5.30 बजे अपनी हीरो एचएफ डिलक्स बाइक क्रमांक सीजी 06 जीसी 8445 से गांव के साप्ताहिक बाजार गया था।
उसने बाइक बाजार पड़ाव के पास पीपल पेड़ के नीचे खड़ी की थी। बाजार से वापस लौटने पर वहां बाइक नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चल सका।
मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
महासमुंद। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी मसाला और प्लेन शराब के साथ बाइक भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार तुमाडबरी नहर पुलिया के पास जांच के दौरान वार्ड क्रमांक-11 मछली मार्केट के पास नयापारा महासमुंद निवासी हेमंत रात्रे को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 पौवा देशी मसाला शराब और 5 अध्दी देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इन्हें भी पढ़े