शराब पीने से मना करने पर पत्नी को डंडे से पीटा

सिर, गर्दन और पीठ में आई चोटें, पति के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को खुसरूपाली निवासी ललिता बारिक ने बताया कि उसका पति सरजू बारीक रोज शराब पीकर घर आता है और विवाद करता रहता है। 23 मई की रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
पत्नी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से मारपीट की। घटना में महिला के सिर, मुंह, पीठ और गर्दन में चोटें आई हैं। पीड़िता की शिकायत पर बसना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) एवं 296 के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े