बाइक से गांजा तस्करी करते युवक गिरफ्तार

बसना पुलिस ने ढाई लाख रुपये का गांजा, बाइक और मोबाइल किए जब्त
महासमुंद। बसना पुलिस ने बाइक से गांजा परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये कीमत का 5.100 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पदमपुर रोड से बसना की ओर एक पल्सर बाइक आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल खान (34) निवासी अब्दुल्लाह टावर सीएचएस लिमिटेड, लोधा रोड, भयंडर, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) बताया। तलाशी लेने पर उसकी बाइक से 5.100 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े