आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रारंभ

पंजीयन के लिए अभ्यर्थी को पूर्व वर्ष की अंकसूची और आधार कार्ड अनिवार्य
गरियाबंद, 15 मई 2026/ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर, गरियाबंद में कक्षा 6वीं से 12वीं तक प्रवेश के लिए प्रतिभावान खिलाड़ी विद्यार्थियों से बैटरी टेस्ट के लिए पंजीयन प्रक्रिया 14 मई 2026 से प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी निर्धारित अवधि में अपना पंजीयन करा सकते हैं। विद्यार्थियों का चयन खेल दक्षता एवं शारीरिक क्षमता के आधार पर आयोजित बैटरी टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। विभाग द्वारा बैटरी टेस्ट की संभावित तिथि जून 2026 निर्धारित की गई है। जिसकी विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
पंजीयन के समय अभ्यर्थियों को पूर्व वर्ष की अंकसूची एवं आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। बैटरी टेस्ट की तिथि, समय एवं अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, जिला गरियाबंद से प्राप्त की जा सकती है।