सुशासन तिहार 2026 के तहत मुंगझर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

अधिकारियों की मौजूदगी में 902 से अधिक आवेदनों हुए प्राप्त अधिकांष मौके पर ही हुआ निराकरण
गरियाबंद, 15 मई 2026/ राज्य सरकार के मंशानुरूप प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2026 के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु गरियाबंद जिले के विभिन्न विकासखण्डों में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज देवभोग विकासखण्ड के ग्राम मुंगझर स्थित शासकीय मिडिल स्कूल परिसर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के 18 गांवों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुँचे और अपनी समस्याएँ एवं मांगें प्रस्तुत कीं। शिविर के दौरान 902 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 857 मांग एवं 45 शिकायत से संबंधित थे। इनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण स्थल पर ही किया गया। जिससे ग्रामीणों के चेहरे में उत्साह का माहौल था।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पीएम आवास, राशन कार्ड, महतारी वंदन, आयुष्मान कार्ड जैसे तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य है कि हर नागरिक तक लाभ आसानी से पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अपनी समस्याएँ और मांगें सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखें ताकि त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शिविरों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन-प्रशासन पहुंच रहे है। समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उसका निराकरण और लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के कुछ नागरिक ओडिसा में कई वर्ष तक रहने पर उनका नाम आवास सूची में नहीं आने एवं राशन कार्ड नहीं मिल पाने के कारण जब वो अपने घर पहुंचे और अपनी समस्याओं के बारे में प्रशासन को बताया तब उनका नाम आवास सूची में जुड़ने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आज शिविर के माध्यम से उन्हें राशन कार्ड भी उपलब्ध कराया गया।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नेहा सिंघल ने कहा कि शासन प्रतिवर्ष ऐसे शिविरों का आयोजन करता है ताकि गांव में शिविर लगाकर ब्लॉक एवं जिला स्तर के अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी मिलती है, जिससे लोगों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी ने कहा कि जिले में सुशासन तिहार के कार्यक्रम निर्धारित स्थानों पर सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा है।
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। मत्स्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को जाल वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दो दिव्यांगों को ट्रायसायकल वितरित किया गया। इसके साथ ही राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। सुशासन तिहार के माध्यम से अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाएँ की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर कलेक्टर बीएस उइके, जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।