जिला अस्पताल में 18 मई को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर
गरियाबंद, 15 मई 2026/ जिला अस्पताल गरियाबंद में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ एवं बाल्को मेडिकल सेंटर, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन सोमवार 18 मई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक जिला चिकित्सालय गरियाबंद में किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कैंसर के सभी संदेहास्पद मरीजों जाँच की जायेगी तथा महिलाओं के स्तन कैंसर हेतु मेमोग्राफी जाँच व गर्भाशय के कैंसर हेतु पेप स्मीयर द्वारा जाँच भी शिविर स्थल पर उपलब्ध रहेगी।
