महाराणा प्रताप जयंती पर युवा राजपूत समाज ने किया शरबत वितरण

भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत, सेवा और स्वाभिमान का दिया संदेश
महासमुंद। महाराणा प्रताप जी की जयंती के पावन अवसर पर युवा राजपूत क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में नगर में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से भीषण गर्मी में आमजन एवं राहगीरों को शीतल शरबत वितरित कर सेवा, मानवता एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू एवं पार्षद श्रीमती सुनैना पप्पू ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान को स्मरण करते हुए समाज के युवाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर युवा राजपूत क्षत्रिय समाज के गुमान सिंह ठाकुर, गोविन्द सिंह, परमेश्वर पप्पू ठाकुर, वैभव सिंह तोमर, सूर्या ठाकुर, राजेश सिंह, अंकुश गौर, प्रकाश सिंह, विक्रम सिंह, जयदित्य प्रताप सिंह, तुषार ठाकुर, वाशु राजपूत, राघवेन्द्र सिंह, कौशल सिंह, पूरन सिंह, सौरभ तोमर एवं चम्पेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज प्रमुख के रूप में उदयपाल भदौरिया, भरत ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर, एस.एस. गौतम, सुधीर ठाकुर, मनोहर ठाकुर एवं सुश्री उपमा ठाकुर सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में सेवा, एकता और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करना रहा।