5वीं बोर्ड परीक्षा में कुमकुम सोनी ने लहराया परचम

83.80 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल व परिवार का बढ़ाया मान
महासमुंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 5वीं बोर्ड परीक्षा में गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा कुमकुम सोनी ने 83.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया गया, जिसमें कुमकुम के उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है।
कुमकुम की इस सफलता पर उनके पिता नारायण सोनी, माता श्रीमती जानवी सोनी तथा क्लास टीचर श्रीमती यास्मिन खान सहित परिवारजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्रा की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।