13 लीटर महुआ शराब जब्त

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
महासमुंद। पटेवा पुलिस ने ग्राम बरेकेल खुर्द में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर से 13 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरेकेल खुर्द निवासी गीतकुमार जोगी अपने घर के आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी गीतकुमार जोगी (28) के कब्जे से कुल 13 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।