जिला साहू संघ महासमुंद की नई कार्यकारिणी घोषित

समाज के वरिष्ठ, अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (पंजीयन क्रमांक 33/61) की एकीकृत नियमावली के तहत जिला साहू संघ महासमुंद के जिलाध्यक्ष प्रोफ़ेसर ढालूराम साहू ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। नवगठित कार्यकारिणी में समाज के वरिष्ठ, अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यकारिणी गठन के बाद समाजजनों में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखा गया तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
जारी सूची के अनुसार संरक्षक मंडल में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीदास साव, धर्मदास साहू एवं लक्ष्मण साहू को शामिल किया गया है। वहीं वरिष्ठ सलाहकार के रूप में महेंद्र कुमार साहू, भेकलाल साहू, प्रेमलाल साहू एवं मोती साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर कई नियुक्तियाँ
संघ के उपाध्यक्ष पद पर झनकलाल साहू, डॉ. देवेंद्र साहू, केशव साव, चतुर्भुज साव एवं प्रीतम साहू को नियुक्त किया गया है।
महामंत्री पद की जिम्मेदारी नंदकुमार साहू एवं डॉ. तरुण साहू को सौंपी गई है।
कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री और सचिवों को मिली जिम्मेदारी
कोषाध्यक्ष के रूप में केवलराम साहू तथा अंकेक्षक के रूप में डॉ. लक्ष्मण साहू एवं वरुण कुमार साहू को दायित्व सौंपा गया है।
संगठन मंत्री के रूप में डिगम साहू, केशवराम साहू, दिग्विजय साहू, अजय साहू, पवन कुमार साहू एवं युगल किशोर साहू को नियुक्त किया गया है। संगठन सचिव पद पर खेमराज साहू, मोहन साहू एवं बृजलाल साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
संयुक्त सचिव के रूप में अशोक साहू एवं गुहन लाल साहू तथा प्रचार मंत्री के रूप में नवीन कुमार साव, टीकम पटेल एवं निहार दास साहू को दायित्व सौंपा गया है। कार्यालय प्रभारी के रूप में कृष्ण कुमार साहू एवं कुशाल साहू की नियुक्ति की गई है।
विभिन्न प्रकोष्ठों का भी गठन
न्याय प्रकोष्ठ संयोजक के रूप में नूतन कुमार साहू, सदाराम साहू एवं श्यामलाल साहू को जिम्मेदारी दी गई है। महिला प्रकोष्ठ में गोपा मोती साहू, खेमीन साहू, गिरजा साहू, दीपिका साहू, उमा साहू, सुशीला साव एवं मीरा साहू को संयोजक मंडल में शामिल किया गया है।
चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. नीलकंठ साहू को दायित्व सौंपा गया है।
राजनीतिक प्रकोष्ठ संयोजक के रूप में गोविंदराम साहू तथा सह संयोजक के रूप में प्रेमलाल साहू, पुन्नी बाई साहू एवं भुवनलाल साहू को जिम्मेदारी दी गई है। साहित्य सृजन प्रकोष्ठ में डोलामणि साहू को दायित्व दिया गया है। सांस्कृतिक कला प्रकोष्ठ में बालेश साहू को संयोजक एवं गोवर्धन साहू को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
परिवार, किसान और युवा प्रकोष्ठ में भी नियुक्तियाँ
पारिवारिक काउंसलिंग समिति में रीखीराम साहू, सुभाष साव, यामिनी देवी साहू, लेखराम साव, पंकज साव एवं भुवनलाल साहू को शामिल किया गया है।
किसान प्रकोष्ठ संयोजक के रूप में तेजराम साहू, माधव साव, खेमलाल साव एवं परीक्षित साव को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्य निर्माण समिति में जितेन्द्र साहू (पप्पू), कृष्ण कुमार साहू, पोखराम साहू एवं बीआर साहू को शामिल किया गया है।
युवा प्रकोष्ठ संयोजक के रूप में मनीष कुमार साहू तथा सह संयोजक के रूप में भाविक शार्वा एवं सुभाष साहू महासमुंद को दायित्व सौंपा गया है।
समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त करते हुए शिक्षा, संगठन, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष प्रोफ़ेसर ढालूराम साहू ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण तथा युवाओं को संगठित करने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी।