सहायक ग्रेड-03 भर्ती: पात्र-अपात्र सूची जारी
19 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
महासमुंद। महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद द्वारा सहायक ग्रेड-03 के नियमित रिक्त पदों की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदनों की जांच प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करने के बाद चयन समिति ने पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।
जारी सूची का अवलोकन महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल पर किया जा सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी जिला महासमुंद की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर भी सूची देख सकते हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास टिक्वेन्द्र जटवार ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को जारी सूची के संबंध में कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी है, वे 19 मई 2026 को सायं 5:00 बजे तक स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से अपना आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला महासमुंद के पते पर भेज सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा।
