बोर्ड परीक्षा में 10वीं-12वीं का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र मिले कलेक्टर से
10वीं में 79.35% और 12वीं में 80.89% रहा कुल परिणाम
महासमुंद। जिले में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम संतोषजनक रहे हैं, जिससे शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।
कक्षा 10वीं के लिए जिले से कुल 12,851 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12,663 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
इस कक्षा का कुल परीक्षा परिणाम 79.35 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं कक्षा 12वीं में जिले से 10,664 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 10,579 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस कक्षा का कुल परीक्षा परिणाम 80.89 प्रतिशत रहा।
दोनों कक्षाओं के परिणामों को देखें तो 12वीं का प्रदर्शन 10वीं की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा है। कुल मिलाकर जिले के विद्यार्थियों ने मेहनत और लगन से अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है।
