किराना दुकान के सामने से बाइक चोरी
20 दिन बाद मामला दर्ज
महासमुंद। शहर में बाइक चोरी का एक मामला सामने आया है, जिसमें घटना के करीब 20 दिन बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार अरंड निवासी खिलावन दीवान 16 अप्रैल को अपनी स्पलेंडर प्लस (सीजी 06 जीजेड 4935) से महासमुंद किराना सामान लेने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने रेलवे स्टेशन रोड स्थित जगदंबा किराना स्टोर के पास अपनी बाइक खड़ी की और सामान लेने दुकान में चले गए।
कुछ देर बाद वापस लौटने पर उनकी बाइक मौके से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। मामले की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
