खेल मैदान के पास अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार

पुलिस ने 9 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त की
महासमुंद। जिले के पिथौरा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खेल मैदान के पास की गई, जहां आरोपी खुलेआम शराब बेच रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पिथौरा के खेल मैदान के आसपास एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम लोकनाथ जलक्षत्री (50 वर्ष), निवासी पिथौरा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से गोवा अंग्रेजी शराब के 9 पौवा बरामद किए गए, जिन्हें वह बिना वैध अनुमति के बेच रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जब्त शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।