बछिया को लेकर विवाद में मारपीट, आरोपी पर केस दर्ज

लेन-देन के पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप
महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र में लेन-देन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। ग्राम कसलबा निवासी कविराज साहू ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में उसने ग्राम अर्जुंडा डीपापारा निवासी राधे प्रधान को एक गाय बेची थी। सौदे के दौरान यह तय हुआ था कि गाय की बछिया बड़ी होने पर उसे वापस किया जाएगा।
वर्ष 2025 में राधे प्रधान ने बछिया उसे सौंप दी थी, जिसे वह अपने घर ले आया था।
एक मई की सुबह करीब 10:30 बजे उसे सूचना मिली कि कोई व्यक्ति उसकी बछिया को लेकर जा रहा है। खैरमाल पुलिया के पास उसने देखा कि राधे प्रधान बछिया लेकर जा रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसमें आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े