स्कूटी में अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस ने 100 पौवा शराब और वाहन किया जब्त
महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एचआर 4946 को रोककर जांच की गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम तारनीश शुक्ला (27) निवासी कर्मचारी कॉलोनी वार्ड-08 लहरौद और पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जगमोहन ठाकुर (28) निवासी वार्ड-02 रावणभाठा पिथौरा बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 80 नग पौवा देशी प्लेन शराब एवं 20 नग पौवा गोवा अंग्रेजी शराब बरामद की गई। साथ ही स्कूटी को भी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।