शराब भट्ठी के पास कटार लहराकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार

महासमुंद। कोमाखान में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे की कटार बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक शराब भट्ठी के पास हाथ में लोहे की कटार लेकर उसे लहराते हुए लोगों को डरा रहा है। सूचना पर कोमाखान पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान गेंदलाल उर्फ नानू यादव पिता सुंदरलाल (18 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 9, कोमाखान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे की कटार बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

इन्हें भी पढ़े