खेल और संस्कृति के संगम से गुलजार रहा खल्लारी क्षेत्र

चार आयोजनों में पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष, खिलाड़ियों और ग्रामीणों का बढ़ाया उत्साह
महासमुंद। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में खेल, युवा उत्साह और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम देखने को मिला। जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आयोजित चार कार्यक्रमों में सहभागिता कर खिलाड़ियों, युवाओं, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मंजराही में रामायण कार्यक्रम, बोकरामुड़ा कला में रात्रिकालीन कबड्डी, पतेरापाली में कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल तथा कौसरा में रात्रिकालीन ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में भाग लिया।
मंजराही में रामायण कार्यक्रम में हुए शामिल
ग्राम मंजराही, जुनवानी खुर्द में आयोजित रामायण कार्यक्रम में भीखम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना कर रामायण कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर सरपंच पार्वती जनक राम नायक, महेंद्र ठाकुर, कन्हैया नायक, ओमप्रकाश ध्रुव, संतोष ध्रुव, अमृत साहू, पोखन साहू, जीवर्धन पटेल, जीतू साहू, चेतन नायक, जनक नायक, हेमकुमार साहू, झाड़ूराम साहू, दिनेश कुमार पटेल, डॉ. राजेश नायक, जगदीश पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
बोकरामुड़ा कला में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
इसके बाद ठाकुर बोकरामुड़ा कला में इतवारी त्योहार के अवसर पर आयोजित जय शीत बाबा रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य तुलाराम ठाकुर, सरपंच कौशिल्या पवन ठाकुर, सरपंच नरेंद्र ठाकुर सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, ग्रामीण और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
पतेरापाली में फाइनल मुकाबले का कराया शुभारंभ
ग्राम पतेरापाली (बागबाहरा) में आयोजित दो दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भीखम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया और फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। इस दौरान भानपुर और बसुलाडबरी के सेमीफाइनल तथा बसुलाडबरी और कुरुभाटा के फाइनल मुकाबले का भी आनंद लिया।
कौसरा में कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
रात्रि में ठाकुर ग्राम कौसरा (तेंदूकोना) पहुंचे, जहां आयोजित दो दिवसीय जे.के.बी. रात्रिकालीन ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कौसरा के सरपंच तिलेश साहू ने की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पीलेश्वर पटेल, विनोद दीवान, लाल सिंह नायक, हीरा साहू सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
खेल युवाओं में अनुशासन और टीम भावना पैदा करते हैं
इस अवसर पर भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल और संस्कृति समाज को जोड़ने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल गांव की मिट्टी से जुड़ी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। वहीं रामायण जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी आयोजन समितियों, खिलाड़ियों और ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन्हें भी पढ़े