नशे में धुत युवक ने माता-पिता से की मारपीट, केस दर्ज

आरोपी पर जान से मारने की धमकी का आरोप
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में नशे की हालत में युवक द्वारा अपने ही माता-पिता से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी उद्धव कोसरिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई डिग्रीलाल कोसरिया कोई काम-धंधा नहीं करता और आए दिन घर में विवाद करता रहता है।
एक मई की रात करीब 8 बजे आरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा और पैसों की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर उसने पिता जगदीश कोसरिया और माता गणेशी बाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े