द न्यू होली फेथ स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन
सब्जेक्ट को ध्यानपूर्वक समझना ही सफलता की कुंजी : जैन
महासमुंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम में द न्यू होली फेथ स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, एकाग्रता और लगन के साथ अध्ययन कर यह सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन महेंद्र जैन एवं प्राचार्य शर्वरी पींचा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विषयों को ध्यानपूर्वक समझना ही सफलता की कुंजी है, क्योंकि जो ज्ञान समझकर अर्जित किया जाता है, वह लंबे समय तक स्मृति में बना रहता है। प्राचार्य शर्वरी पींचा ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कक्षा 12वीं के गणित संकाय में आदित्य साहू ने 89% अंक प्राप्त कर प्रथम और निपुण जैन 72% के साथ द्वितीय रहे।
जीव विज्ञान संकाय से भूमि नायक 80.40% के साथ प्रथम, तनु कन्नौजे 75.40% द्वितीय एवं ऐश्वर्य यदु 73% के साथ तृतीय रहे। वाणिज्य संकाय में इरम फातिमा ने 86% अंक प्राप्त कर प्रथम, मारिया फातिमा 82% द्वितीय एवं वैभव सेन 74.40% के साथ तृतीय रहे। इसी प्रकार कक्षा 10वीं में रौनक पांडे ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम संजुलिका यदु 89% के साथ द्वितीय और तृषा मेहतो तृतीय रहीं।
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं में भी शानदार परिणाम
कक्षा 5वीं में अंजली साहू ने 97% अंक प्राप्त, स्नेहा मंगलानी 94.75% द्वितीय एवं श्रीनित कौर गुरुदत्ता 93.20% के साथ तृतीय रहीं। उच्च प्राथमिक वर्ग में लालिमा साहू 95.88% के साथ प्रथम, धरा जैन 95.63% द्वितीय एवं एकता साहू 91.43% के साथ तृतीय रहीं। विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्था के कोषाध्यक्ष कविता पींचा, सदस्य पीयूष लूनिया, दिलीप बोथरा एवं किशोर शुक्ला सहित समस्त प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
