महासमुंद में “साहू कॉफी हाउस” का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और नपा अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने फीता काटकर किया उद्घाटन
शहर को मिला नया आकर्षक कॉफी स्पॉट
महासमुंद। शहर में नए व्यावसायिक प्रतिष्ठान “साहू कॉफी हाउस” का शुभारंभ आज विधिवत रूप से किया गया। भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद भाऊ राम साहू के इस नवनिर्मित प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा तथा नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा जिला महामंत्री थानसिंग दीवान, जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भाऊ राम साहू को नए प्रतिष्ठान के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के नए व्यवसायिक प्रतिष्ठान शहर के विकास और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं समर्थक मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और गरिमामय बना रहा।
