चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
महासमुंद। कोतवाली पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक भलेसर मार्ग स्थित मुक्तिधाम के पास संदिग्ध हालत में चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान वार्ड-24 क्लब पारा निवासी संजय राजपूत (26) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।