ऑटोमोबाइल कंपनी परिसर से कार चोरी, ताला तोड़कर ले उड़े चोर
सर्विस के लिए खड़ी डिजायर कार पर हाथ साफ, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महासमुंद। ग्राम बेलसोंडा स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी परिसर से कार चोरी का मामला सामने आया है। घटना में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर वाहन पार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, स्पर्श ऑटोमोबाइल्स के सर्विस मैनेजर सुनील कुमार कोरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 02 मार्च को संदीप शर्मा ने अपनी कार (क्र. सीजी 11 एटी 1604 डिजायर) मरम्मत के लिए कंपनी में छोड़ी थी। काम पूरा होने के बाद वाहन परिसर में ही खड़ी थी।
30 अप्रैल की रात करीब 2 बजे कंपनी के चौकीदार लक्ष्मीनारायण ने सूचना दी कि उक्त कार को अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
