बीच-बचाव करना पड़ा भारी: विवाद सुलझाने गए व्यक्ति से मारपीट, जान से मारने की धमकी

कुम्हारपारा में झगड़े के दौरान बढ़ा विवाद, आरोपी पर कई धाराओं में मामला दर्ज
महासमुंद। कुम्हारपारा क्षेत्र में दो लोगों के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुम्हारपारा निवासी कल्याण अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 30 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर के बाहर झगड़े की आवाज सुनकर निकले। उन्होंने देखा कि उनके छोटे बेटे लोकेश कुमार अग्रवाल के साथ मोहल्ले का कुलदीप ध्रुव गाली-गलौज और झूमाझटकी कर रहा था।
जब कल्याण अग्रवाल बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी कुलदीप ध्रुव ने उनके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी और पास में रखे ईंट से उनके बाएं हाथ पर हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।