तालाब किनारे 25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
महासमुंद। बसना पुलिस ने नियमित पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तोषगांव स्थित तालाब के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।
मौके पर डिपापारा तोषगांव निवासी उत्तरा रात्रे (59) के पास से 25 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।