2 मई को जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर 01 मई 2026/ राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु बस्तर संभाग में संचालित बस्तर मुन्ने तथा नियद नेल्लानार 2.0 और राज्य व्यापी सुशासन तिहार अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में 01 मई से शिविरों का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के तहत दूसरे दिन जिले के सभी सातों विकासखण्ड के कुल 100 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार 02 मई को विकासखण्ड अंतागढ़ के ग्राम सिरसांगी, धौंसाकला, सरंडी, घोटलबेड़ा, तुमापाल, मुरामेर, नेलसोड़, गावड़ेखसगांव, घुमर, उमकी, हल्बासिकसोड़, सेन्दुरमेटा, सुकलापाल, कुरूंटोला, किसकोड़ो, पिपरा, तेलंगा, मेचानार, हलाईनार, देहारीतोपाल, लामपुरी, पुनगांव, गरदा, पेवारी, कोटनखोड़, सुरेली, तारलकट्टा, हुरतरई, मुरपाल, कुम्हारी, अंजरेल, छोटेजेतपुरी, सोड़े, हुर्रापिजोड़ी, कोतकुड, अडेंगा, डुबाल तथा निलझर में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार कांकेर विकासखण्ड के ग्राम मरकाटोला, कानागाँव, साल्हेभाट, नंदनमारा, मलांजकुड्म, कोदागाँव, ,गोविन्दपुर, अंजनी, अंजनी, कोमलपुर। चारामा विकासखण्ड के ग्राम गिरहोला, दमकसा, कंडेल, बड़ेगौरी, हिंगनझर, मैनखेड़ा, पिपरौद, पलेवा, टिकरापारा, जुनवानी और रतेसरा। दुर्गूकोंदल विकाखण्ड के ग्राम रसोली, कलवर, बरगांव, गुडफेल, डुवा, कोड़ाखुरीं, गुलालबोडी, मोहगांव, डंडईखेड़ा, फित्तेफुलचूर, मिचेवाडा, नेलचांग, ओडाहर, गुमडीडिही, एनहूर, खेडेगांव, हुलघाट, डांगरा, हाहलद्दी, मर्रामपानी और कोवाचीकट्टेल। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम बतबनी, महेशपुर, डब्बीपानी, चरभाठा, खजरावन, साईमुण्डा, बिहावापारा, भीमाडीह और बरकई। इसी प्रकार विकासखण्ड भानुप्रतापपुर के ग्राम कुंआपानी, विनायकपुर, विक्रमगंज, पिचेकट्टा, जनकपुर, बुदेली, कोरर, नरसिंहपुर, अस्तरा और डोंगरकटटा में शिविर आयोजित किया जाएगा।