105 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

राजनांदगांव 16 अप्रैल 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बुचाटोला थाना छुरिया में समारू राम धुर्वे के रिहायशी मकान से 15 बल्क लीटर हाथ भट्टटी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम शाह, अनिल सिन्हा एवं मनीष शामिल थे। इसी तरह उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ अनिल कुमार सिंह आबकारी, मुख्य आरक्षक लालसिंह राजपूत , आरक्षक भोजराज बंजारे के दल द्वारा राहुलकापा बरनालाकला में अज्ञात 90 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल, ढाबों की नियमित जांच करने एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

इन्हें भी पढ़े