एसडीएम जांच के दौरान कमल सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड में मिली खामियां

– कलेक्टर ने सीएसआईडीसी के अधिकारियों को विस्तृत जांच करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 16 अप्रैल 2026। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की लगातार जांच की जा रही है। विगत दो दिनों में 30 से अधिक उद्योगों का निरीक्षण किया जा चुका है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव द्वारा कमल सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमल सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न प्रकार की सुरक्षा संबंधी खामियां पाई गईं, जो लापरवाही को दर्शाता है। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंधक को कमल सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए। सुरक्षा मापदण्डों एवं आवश्यक सावधानियों में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इन्हें भी पढ़े