कलेक्टर ने किया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण
मध्यान्ह भोजन और बच्चों के पढ़ाई की जांच
जेजेएम के तहत हर घर जल का निरीक्षण, सरपंच को पानी टैक्स लेने के निर्देश
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अप्रैल 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सारंगढ़ विकासखंड के चिखली गांव के स्कूल और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला का पहले अवलोकन किया, फिर बच्चों से बातचीत कर उनके पढ़ाई की स्थिति को जाना। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन की जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को समय पर पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए। भोजन बनाते समय रसोईया द्वारा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों को जब तक खाना परोसा नहीं जाता तब तक रसोई कमरे को बंद कर रखें।
जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत चिखली गांव में हर घर नल कनेक्शन से पानी पहुंच रहा है, लेकिन पानी टैक्स की वसूली नहीं हो की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव को नियमित पानी टैक्स की वसूली करने सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
