भाऊराम ने प्रज्जवलित की मनोकामना ज्योति
महासमुंद। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस नगर के प्रसिद्ध कुलदेवी माँ महामाया मंदिर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद भाऊराम साहू ने मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। मंदिर समिति अध्यक्ष कन्हैया शुक्ला, सदस्य राजेश नायक, कमलेश चंद्राकर, पुणेन चंद्राकर एवं सागर चंद्राकर ने भी श्रद्धापूर्वक ज्योति जलाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
