जिला स्तरीय सतर्कता मॉनिटरिंग समिति की बैठक 25 को

बिलासपुर, 20 मार्च 2026/जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में 25 मार्च को शाम 5 बजे रखी गई है। बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत वर्ष 2026 में दर्ज प्रकरणों के निराकरण (स्वीकृत राशि/वितरित राशि) की स्थिति पर एवं अधिनियम के तहत न्यायालय में लंबित प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।