कलेक्टर ने लखापुरी में पुल निर्माण का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश
कोंडागांव, 13 मार्च 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को कोंडागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम लखापुरी के भंवरडीह नदी में बन रहे 225 मीटर लंबाई के पुल निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया और कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं और गुणवत्तापूर्ण निर्माण करें। कलेक्टर द्वारा इस दौरान कार्य में प्रगति लाने हेतु बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा रामचंद्र कश्यप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार विजय सिंह भी उपस्थित रहे।