मितानिन दीदी ग्रामीण स्वास्थ की अहम कड़ी – डॉ. एकता लंगेह

स्वस्थ पंचायत सम्मेलन के तहत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
महासमुंद। स्वस्थ पंचायत सम्मेलन के अंतर्गत बागबाहरा के टाउन हॉल में शुक्रवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष अतिथि के रूप में समाज सेविका डॉ. एकता लंगेह शामिल हुई। कार्यक्रम में बागबाहरा ब्लॉक के जनप्रतिनिधि, पी. एच. ई., शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास, स्वास्थ विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हितग्राहियों ने अपने अपने समस्याओं के निराकरण के लिए सीधे विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। करीब 200 लोगों ने आवेदन संबंधित अधिकारियों को दिया। अधिकारियों द्वारा आश्यकता अनुसार सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की विशेष अतिथि डॉ. एकता लंगेह ने संबोधित करते हुए कहा कि मितानिन दीदी गांव में कम मानदेय में जो सेवाभाव से दिन रात स्वास्थ के क्षेत्र में काम कर रही है वो अतुलनीय है, निश्चित रूप से उनके कार्यों से शिशु मृत्यु, माता मृत्यु में कमी आई है। बच्चों के टीकारण,गर्भवती महिलाओं के उचित स्वास्थ परीक्षण से स्वास्थ के क्षेत्र में बहुत ही परिवर्तन हुआ है। मितानिन दीदी एक कड़ी के रूप में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी ऐसे ही आगे काम करते रहिए और किसी प्रकार की समस्या या असुविधा आने पर निराकरण करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाओं ने अपने समूह की सामग्री का स्टॉल भी लगाया, जिसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजन अरसा, माडा, ठेठरी, खुरमी, प्रमुख रूप से थी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ए. एन. एम. दीदी, मितानित दीदी को डॉ. एकता मैडम द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के समस्त मितानिन दीदी, डी. सी. जागृति बरेठा, एम. टी. दीदी, एस. पी. एस. कांति सिन्हा, हेमवती यादव उपस्थित रही। मंच का संचालन एस. पी. एस. जनक राम नायक ने किया।