संपूर्णता अभियान के तहत 42 हजार लोगों का हुआ टीबी स्क्रीनिंग

कोण्डागांव, 20 फरवरी 2026/ सम्पूर्णता अभियान तहत् जिला कोण्डागाव में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन व जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. हरेन्द्र बघेल के नेतृत्व में सम्पूर्णता अभियान की कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई है। समस्त विकासखण्डों में टीबी स्क्रीनिंग दिनांक 28 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक कुल 42000 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया है, जिसमें कुल 92 टीबी संभावित मरीज प्राप्त हुए हैं। टीबी संभावित मरीज के लक्षण (एक हफ्ते का खांसी, घेंगल में खून आना, छाती में दर्द, वजन का घटना, भुख न लगना, बुखार आना) शामिल है। कोण्डागांव जिले का वार्षिक लक्ष्य 900 है, उस लक्ष्य प्राप्ति हेतु सम्पूर्ण जिले का टीबी स्क्रीनिंग किया जाना है। इसमें पंचायत, सभी विद्यालय, आवसीय विद्यालय व आश्रम, घर-घर भ्रमण कर टीबी स्क्रीनिंग किया जा रहा है। यह कार्य मैदानी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं मितानिन, एमटी, बीसी, एएनएम, आरएचओ, सुपरवाईजर, बीटीओ, बीपीएम, टीबी सुपरवाईजर के द्वारा किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े