लॉटरी से अमलडीहा के लिए प्रीति कुर्रे और पासीद के लिए राकेश रात्रे ने जीता रेत उत्खननपट्टा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 फ़रवरी 2026/जिला खनिज कार्यालय द्वारा बुधवार क़ो जिला पंचायत ऑफिस में 02 साधारण रेत उत्खननपट्टा खदान अमलडीहा तहसील बिलाईगढ़ एवं पासीद तहसील सारंगढ़ का आवंटन किया गया। लॉटरी के माध्यम से रेत उत्खननपट्टा अमलडीहा के लिए प्रीति कुर्रे और पासीद के लिए राकेश रात्रे विजयी (अधिमानी बोलिदारी) घोषित हुई हैं।