खेलवृत्ति हेतु आवेदन

जांजगीर-चांपा, 06 फरवरी 2026/ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजनांतर्गत प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के पात्र खिलाड़ियों से खेलवृत्ति वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन 16 फरवरी 2026 कार्यालयीन समय तक आमंत्रित किए गए हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि उक्त योजना अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इच्छुक खिलाड़ी कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण जांजगीर-चांपा में राज्य खेल संघों से प्रमाणिकरण संबंधित सहित आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी वेबसाईट https://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति दी जाएगी। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ओलंपिक, कामनवेल्थ, एशियाड एवं नेशनल गेम्स में शामिल खेलों के राष्ट्रीय खेल/राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सीनियर वर्ग हेतु क्रमशः 75 हजार, 50 हजार, 40 हजार, जूनियर वर्ग हेतु क्रमशः 60 हजार, 40 हजार, 30 हजार तथा सब जूनियर वर्ग हेतु क्रमशः 50 हजार, 25 हजार, 20 हजार की खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। एकल एवं दलीय खेलों में वास्तविक रूप से प्रतियोगिता में खेले हुए खिलाड़ी ही पात्र होंगे, जिसका प्रमाण संबंधित खेल संघ पदाधिकारियों के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। खेलवृत्ति की स्वीकृति हेतु संचालक, खेल एवं युवा कल्याण सक्षम अधिकारी होंगे।
पात्रता – खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए तथा प्रतियोगिता में राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व किया होना अनिवार्य है। यदि खिलाड़ी एक से अधिक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करता है, तो श्रेष्ठतम वर्ग के आधार पर खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एक खिलाड़ी को केवल एक बार ही खेलवृत्ति की पात्रता होगी। यदि किसी खिलाड़ी ने दो अलग-अलग वर्गों में पदक अर्जित किया है, तो उसकी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के आधार पर खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। खेलवृत्ति राशि अधिकतम 25 वर्ष आयु तक के खिलाड़ियों को दी जाएगी। आवेदन वर्ष के विगत वर्ष में अर्जित उपलब्धियों के आधार पर पात्रता का निर्धारण किया जाएगा। विगत वर्ष 2024-25 में अर्जित उपलब्धियों के आधार पर योजना अंतर्गत खेलवृत्ति प्रदान की जानी है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.